एटा: ग्राम नगला देशी में मिशन शक्ति टीम ने महिला की जान बचाई, विवाद के बाद फांसी लगाने का प्रयास किया
एटा के थाना बागवाला पर गठित मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला की जान बचाई। महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाने का प्रयास किया था। टीम ने काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।दरअसल मंगलवार सुबह थाना बागवाला की मिशन शक्ति टीम ग्राम नगला देशी में भ्रमण कर रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि ग्राम नगला देशी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा