बाबई: माखननगर में बागरा रोड पर आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी अखिलेश पिता लेखराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी ज्ञानेश ने माखननगर में बागरा रोड फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।