माधौगढ़: माधौगढ़ में राधा-कृष्ण अष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकली, श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमे
माधौगढ़ नगर में शनिवार को राधा-कृष्ण अष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। दोपहर करीब 12 बजे राधा-कृष्ण अष्टमी को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए और पूरे रास्ते भक्ति का माहौल बना रहा। शोभायात्रा का आयोजन समाजसेवी शीतल सिंह के द्वारा किया गया,सिद्धपुरा से उरई के लिए शोभा यात्रा निकाली।