बरेली: नकटिया और किला नदी बचाओ को लेकर किसानों ने किया हल्ला बोल, CM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
बरेली में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने नकटिया और किला नदी के मुद्दे पर जोरदार आवाज उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोनों नदियों के पुनर्जीवन की मांग की। किसानों का कहना है कि नकटिया और किला नदी को लगातार नालों में तब्दील किया जा रहा है। अतिक्रमण, गंदगी और प्रदूषण के कारण नदियां अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं