तिर्वा: ठठिया पुलिस ने 1.40 क्विंटल चंदन लकड़ी के साथ कार पकड़ी, तीन तस्कर किए गिरफ्तार
Tirwa, Kannauj | May 2, 2026 ठठिया। गैर प्रांतों से चंदन की लकड़ी की तस्करी की सूचना पर सक्रिय ठठिया पुलिस ने शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 1.40 क्विंटल कच्ची चंदन की लकड़ी बरामद की। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार तस्कर कानपुर से कन्नौज तक चंदन की लकड़ी पहुंचाने के लिए लगातार रास्ते बदल रहे थे।