महोबा: काली पहाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, दोनों झारखंड के निवासी हैं
Mahoba, Mahoba | Apr 11, 2026 काली पहाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। दोनों झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं और यहां काम करते थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित किया गया। चालक मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।