गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया (जीएमसीएच) में संचालित ‘दीदी की रसोई’ ने अपने दो वर्षों के सफल संचालन का दूसरा वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया। वर्षों से मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली यह पहल अस्पताल परिसर में विश्वसनीय और सुलभ भोजन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण बन चुकी है।