वारासिवनी: बाइक सवार को बचाने में बेकाबू हुई बस, कार को टक्कर मार पोल से टकराई, टला बड़ा हादसा
लालबर्रा से वारासिवनी आ रही भॉ भवानी ट्रेवल्स की बस नेवरगॉव पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गई। जानकारी अनुसार अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस ने एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बस पोल से जा टकराई। चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा टल गया।