लालगंज: बबुरा कलां निवासी व्यक्ति ने बेटी को गलत दवा देने के आरोप में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सीएम पोर्टल पर की शिकायत
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा कलां गांव निवासी दिनेश सिंह ने रतेह चौराहा स्थित एक झोला छाप डॉक्टर पर 18 वर्षीया बेटी स्वचाली सिंह को गलत दवा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर झोलाछाप के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।