धौलपुर: चलती स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
कौलारी थाना क्षेत्र में बरा गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। कार चला रहे युवक ने स्थिति को भांपते ही तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि चालक अपने गांव से धौलपुर सीएनजी डलवाने के लिए आ रहा था। इसी दौरान शुक्र