गोला: बड़हलगंज इलाके में नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर घर से भगाने का मामला, भाई ने चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
Gola, Gorakhpur | May 23, 2026 बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए गांव के एक युवक समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी लंबे समय से आरोपी युवक से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। जब भाई परदेश में काम कर रहा था।