हरदोई: तृतीय रविवार को सभी थानों पर थानाध्यक्षों ने व्यापारी, बैंकर्स और पेट्रोल पंप मालिकों के साथ की बैठक
Hardoi, Hardoi | Dec 15, 2024 पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश के क्रम में तृतीय रविवार को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में रविवार शाम 4 बजे थानाध्यक्षों द्वारा व्यापारी,बैंकर्स,पेट्रोल पंप मालिक, जन सुविधा केंद्र के संचालकों के साथ एक बैठक की गई। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में थानाध्यक्षों द्वारा सभी से वार्ता की गई और उनकी बातों को भी सुना गया।