रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को पिछले तीन दिनों से भोजन नहीं मिल पा रहा है। मरीजों के परिजनों को बाहर से भोजन लाने को मजबूर हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रसोई ठेकेदार का करीब 40 लाख रुपए का भुगतान 12 महीने से अटका हुआ है, जिसके कारण वेंडर ने भोजन आपूर्ति बंद कर दी है।