मोदीनगर: विकासखंड रजापुर के प्रांगण में स्वरोज़गार मेले का हुआ आयोजन, प्रशिक्षण के बाद युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण पत्र
विकासखंड रजापुर के प्रांगण में गुरुवार को स्वरोज़गार मेला के अंतर्गत लोगों को प्रशिक्षण प्रपत्र दिया गया। आपको बताते चले, बेरोज़गार बैठे युवाओं के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 6 माह के प्रशिक्षण के उपरांत एक प्रशिक्षण पत्र दिया जाता है। गुरुवार को विकासखंड रजापुर के प्रांगण में स्वरोज़गार मेला के अंतर्गत 13 कंपनियों ने भाग लिया और 40 से अधिक बेरोज़गार लोगों को रोज़गार दिया गया।