अजयगढ़: भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित
Ajaigarh, Panna | Apr 24, 2026 पन्ना जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ऊषा परमार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भी 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश 25 अप्रैल शनिवार से जिले की सभी शासकीय और निजी शालाओं में प्रभावशील रहेगा। हालांकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूर्व निर्धारित स