राजातालाब: मिर्ज़ामुराद में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस कार्रवाई में जुटी
वाराणसी में मिर्जामुराद पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी मुहम्मद समसुद्दीन उर्फ समसु को भिखारीपुर गांव के सामने हाईवे से पकड़ा गया। वह गणेशपुर इस्लामपुर, मिर्जामुराद का निवासी है।