अपराध शाखा की एंटी गैंग्स स्क्वॉड (एजीएस) ने शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 38 संगीन आपराधिक मामलों में शामिल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गजेंद्र उर्फ टीनू को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया है.आरोपी के पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल, एक सिंगल शॉट पिस्तौल और विभिन्न बोर के कुल 06 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.