नीमडीह: दो वर्षों से बंद पड़ी है सिरका बड़तल की जलमीनार, आश्वासनों के भरोसे ग्रामीण
नीमडीह प्रखंड की तिल्ला पंचायत अंतर्गत सिरका बड़तल रोड साइड गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित जलमीनार पिछले लगभग दो वर्षों से बंद पड़ी हुई है। जलमीनार के बंद रहने से गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार बंद होने के कारण उन्हें दूर-दराज के चापाकलों एवं अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़