हटा: लालटेक पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से नाराज लोगों का प्रदर्शन,हटा-बटियागढ़ मार्ग पर लगाया जाम..
Hatta, Damoh | Jun 23, 2026 हटा नगर के लाल टेक पर शासकीय भूमि पर प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय निवासियों ने चक्काजाम प्रदर्शन कियामंगलवार सुबह 9 बजे से लोगो ने हटा-बटियागढ़ मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के सामने सड़क पर प्रदर्शन शुरू किया,चक्काजाम प्रदर्शन से हटा-बटियागढ़-रजपुरा मार्ग पर जाम लग गया,दोनो ओर वाहनों की कतारें लग गई