सुसनेर: सोयत रोड स्थित उपार्जन केंद्र पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगाए रिफ्लेक्टर, हादसों की रोकथाम के लिए की पहल
यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार जनहित में कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम मे थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने पुलिसकर्मियों साथ मिलकर आज शनिवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित मयूर वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर हादसों की रोकथाम के लिये ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। जिससे रात्रि के समय सड़क पर चलने वाले वाहनों को स्पष्ट रूप से देखा जा सके