हंडिया: हंडिया थाना पर समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं
शनिवार करीब 11 बजे हंडिया थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी हंडिया मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।