गोपालगंज: सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा- देश व बिहार का विपक्ष निराश है, तेज़ी से हो रहा विकास
शहर के सर्किट हाउस में बुधवार की दोपहर दो बजे बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है। बिहार का विपक्ष निराश व हताश हो गया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम की सिवान में होने वाली सभा को सफल बनाने की अपील की।