रामपुर: सोमवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की छापामारी, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Oct 13, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध मिली शिकायतों पर जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर अचानक छापा मारा। शिकायतें आमजन को अनावश्यक परेशान करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न देने से संबंधित थीं।