उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे रंगों का त्योहार होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों व लोगों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया। वहीं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जुनून अड्डा राधानगर में खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया।