पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बंदगांव थाना पुलिस ने मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई।