कोंडागांव: पूर्व विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने अपने गृह ग्राम पलना पहुंच किया अपने मत का उपयोग
केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने अपने गृह ग्राम पलना पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। पालना के मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने वह अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान संतराम नेताम मतदान करने के लिए लाइन में खड़े हुए दिखाई दिए।