बरेली: बरेली के मुस्लिम धर्म गुरु का बड़ा बयान, अखिलेश से कहा- मुस्लिम मुख्यमंत्री का ऐलान करो, वरना 2027 में वोट नहीं देंगे
बरेली से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गए एक पत्र ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। पत्र में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश के मुसलमानों ने वर्षों तक समाजवादी पार्टी को मजबूती दी, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन अब मुस्लिम समाज अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी चाहता है।