नीम का थाना: पति हि निकला महिला बैक कर्मी का हत्यारा पुलिस ने 48 घंटे मे आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी पति पंकज बत्रा गिरफ्तार
नीमकाथाना में पहले लव मैरिज फिर अनबन और आखिर में हत्या, यह सब कुछ हुआ शादी के महज 6 महीने में ,रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर पति ने पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी । बुधवार को मामले में डीवाईएसपी अनुज डाल ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। घटना के मात्र 48 घंटो मे पुलिस ने हत्यारे पति पंकज को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस मामले ओर भी पूछताछ मे जुटी है।