हज़ारीबाग: दनुवा घाटी में बड़ा हादसा, 20 फीट खाई में गिरा ट्रेलर
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुवा घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चालक केबिन में फंस गया और करीब दो घंटे तक बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में चिंता बढ़ गई है।