ग्राम पंचायत आलमारी के गांव पूनावा में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तालाब और गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन ने केवल एक गरीब व्यक्ति के निर्माण को तोड़ा, जबकि प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमणों को यथावत छोड़ दिया गया।