चरखारी: खरेला थाना अंतर्गत एक गांव में नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को आकाश अहिरवार बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बताया कि उसकी बेटी को भगाने में आकाश के भाई विकास, खुशबू और मिथुन का भी सहयोग है। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और नाबालिग कि तलाश जारी है।