महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में फर्जी पशु किसान क्रेडिट कार्ड (PKCC) हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में राजकीय पशु चिकित्सालय जीवीएच मोतला कलां, रेवाड़ी में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने उप पुलिस अधीक्षक कनीना को शिकायत दी।