हाथरस: प्रधान के दबंग भतीजों ने एक युवक पर ईटों से हमला कर किया घायल, शिकायत पर पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरा में प्रधान के दबंग 2 भतीजों ने 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर दुकान पर सामान लेने गए एक युवक गब्बर सिंह को ईटों से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में युवक सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाका पुलिस ने घायल युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।