गुना एसपी के निर्देशन में 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष सड़क सुरक्षा यातायात अनुशासन अभियान जारी है। 7 दिसंबर शाम को यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने बताया, 6 दिसंबर को पीजी कॉलेज रोड पर पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग की। 49 बिना हेलमेट बाइक चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही कर ₹14,700 जुर्माना वसूल किया। हेलमेट लगाने वालों को सम्मानित किया गया।