सांगोद: सांगोद नगर में महाराव भीमसिंह स्टेडियम की दुर्दशा पर शोक सभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक ने करवाया मुंडन
Sangod, Kota | Jul 14, 2025 सांगोद. नगर में स्थित महाराव भीमसिंह स्टेडियम में पूर्व विधायक भरतसिंह के नेतृत्व में स्टेडियम की तोड़ फोड़ दुर्दशा करने पर शोक सभा का आयोजन सोमवार को दोपहर 1बजे हुआ। पूर्व विधायक सिंह ने कहा है कि इस खेल मैदान को कांग्रेस के शासन में चार करोड़ रुपया की लागत से बनवाया गया था जो सांगोद के खेल प्रेमियों व नगरवासियों की सुविधा के लिए था।