हज़ारीबाग: बरसात की ‘खुखड़ी’ बनी ज़हर! हजारीबाग में जंगली मशरूम खाने से दर्जनों बीमार, डॉक्टरों का हाई अलर्ट
हजारीबाग के ईचाक में जंगल से लाए गए जंगली मशरूम खाने के बाद दो-तीन परिवारों के दर्जनों लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों और खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना सही पहचान वाले जंगली मशरूम जानलेवा हो सकते हैं। बरसात में सावधानी ही सुरक्षा है।