छपरा: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की जिलास्तरीय बैठक सभागार में आयोजित, डीएम और वरीय एसपी रहें मौजूद
Chapra, Saran | Jun 20, 2026 आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए डीएम वैभव श्रीवास्तव और वरीय एसपी विनीत कुमार ने शनिवार की दोपहर 2 बजें के लगभग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्ती, शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया