डिंडौरी: चंद्रपुरा गांव में वृद्ध महिला पेड़ से गिरकर हुई घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में वृद्ध महिला पेड़ पर चढ़कर केवलार भाजी तोड़ रही थी उसी दौरान अचानक महिला पेड़ के नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 8:00 वृद्ध महिला पेड़ पर चढ़कर भाजी तोड़ रही थी उसी दौरान पेड़ से गिर गई और घायल हो गई ।