सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ब्रेजा कार से 2.25 लाख रुपये जब्त किए
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडरा चेक पोस्ट पर पुलिस और एसएसटी ग्रुप सी के द्वारा शुक्रवार दोपहर 1:00 वाहन जांच के दौरान एक ब्रेजा कार संख्या JHO1DJ- 0923 से 2 लाख 25 हजार रुपया नकद बरामद किया गया। यह कार्रवाई वाहन सर्च अभियान के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। साथ ही नगद को विधिवत जब्त कर लोहरदगा जिला कोषागार भेजा गया।