सेन्हा: सेन्हा बक्सी डीपा में पुलिस ने अवैध पत्थर लदे ट्राली को किया ज़ब्त, मिर्जापुर से लोहरदगा जा रहा था ट्रक
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सी डीपा मे अवैध पत्थर लदा एक ट्रक को रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे सेन्हा पुलिस ने जब्त कर लिया है। ट्रक उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से पत्थर लेकर लोहरदगा आई थी। वहीं जांच टीम ने पत्थर के चालान मे गड़बड़ी पाई है। मामले में खनन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।