धार: धार जिले के ग्राम जुवादा में पुराने झगड़े के समझौते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
धार जिले के ग्राम जुवादा में पुराने झगड़े के समझौते की बात को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष।आपको बता दे कि धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुवादा में पुराने आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला तब बिगड़ा जब समझौते की बातचीत के नाम पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को बुलाकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हथियारों से लैस होकर एक पक्ष ने हमला किया।