मिर्ज़ापुर: बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में हाथ में तख्ती लेकर निकाला बाइक जुलूस, जताया विरोध
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में गुरुवार की शाम 6:00 बजे बाइक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लेकर कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और नारेबाजी भी कर रहे थे। तहसील चौराहे से होते हुए पुलिस लाइन व अन्य मार्गो से होकर बाइक जुलूस संपन्न हुआ