मिर्ज़ापुर: राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन
गुरुवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रदर्शन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि करणी सेना प्रशासन की मदद से गुंडागर्दी कर रही है। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई 27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला किया था इस हमले में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे और कई लोग घायल हुए थे।