बनखेड़ी: जेई पर अभद्रता का आरोप, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी, किया पुतला दहन
रविवार शाम 6 बजे बनखेड़ी तहसील के ग्राम मलकजरा में आयोजित विद्युत समस्या निवारण शिविर के दौरान जेई महेन्द्र सिंह गोंडे पर कृषक भगवान दास से गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को किसानों और समाज का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।