गिरिडीह: सदर अस्पताल में लचर व्यवस्था: लाचार व्यक्ति को ठेले पर आधार अपडेट के लिए ले जाया गया
सदर अस्पताल में शनिवार को 2 बजे लचर व्यवस्था देखने को मिला।यहां पैर से लाचार एक व्यक्ति को आधार अपडेट के लिए ठेला से ले जाया जा रहा था। बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र के बक्सीडीह रोड के झिंझरी मोहल्ला निवासी सुनील राम 2 सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में इनका पैर टूट गया था।इसके बाद रिम्स रांची में ऑपरेशन करके पैर में रड लगाया गया।