रामगढ़: सरकारी जमीन को निजी बताकर ₹8 लाख की ठगी का आरोप, रामगढ़ प्रधान के बेटे समेत कई पर मामला दर्ज
Ramgarh, Alwar | Jun 9, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के प्रधान के बेटे महबूब खान और उसके सहयोगियों के खिलाफ दिल्ली के एक रियल एस्टेट कारोबारी से कथित रूप से 8 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। बगड़ तिराहा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।