मुज़फ्फरनगर: पैदल मार्च कर जिला कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर रहे ग्रामीणों व किसानों के बीच चरथावल पहुंची SDM सदर, समझाने का किया प्रयास
ग्राम टांडा में समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीण-किसान पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर की तरफ कूच कर रहे है जिसके चलते वो चरथावल पहुंचे थे। SDM सदर निकिता शर्मा भी इस पैदल मार्च के बीच चरथावल पहुंची और उन्हें समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। चरथावल में ग्रामीण व किसान रात्रि विश्राम कर सुबह-सवेरे अपनी मांगों को लेकर फिर से जिला कलेक्ट्रेट तरफ कूच करेंगे।