कैंपियरगंज: पुराने विवाद में रायपुर गांव रणक्षेत्र बना, दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले; एक गंभीर घायल, गांव में तनाव
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में सोमवार रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर व धारदार हथियार चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।