भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मौत, जिला अस्पताल ने घोषित करने के लिए दौड़ लगाई
थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम इगुर्री निवासी 75 वर्षीय जगवीर सिंह तोमर पुत्र अंगद सिंह की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन उन्हें बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सीपीआर व ऑक्सीजन देकर प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।