मुंगेर: यूको आरसेटी मुंगेर में आयोजित 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
Munger, Munger | Mar 27, 2025 इस प्रशिक्षण में टेटीया बंबर एवं खड़गपुर प्रखंड के कुल 25 महिला एवं पुरुष भाग ले रहे थे। यह प्रशिक्षण मुकुंद कुमार सिंह के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट यूको आरसेटी के निदेशक श्री रोहन द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार, सनी एवं कार्यालय सहायक आदित्य, कुणाल राज भी मौजूद थे।